पंचांग

दैनिक राशिफल 17 जुलाई – आज देवशयनी एकादशी जानिए कैसा रहेगा आज का दिन – पंडित रामाचार्य जी महाराज

1. (मेष)
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
भाग्यशील रंग – हरा, भाग्यशील अंक – 1
यदि आपके कार्य रुक रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ायें। अपने सुख-दुख को जीवनसाथी के साथ अवश्य शेयर करें। युवा वर्ग के लोगों को अपने करियर की चिन्ता हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता न होने दें। आध्यात्मिक साधानाओं की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा।

2. (वृषभ)
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
भाग्यशील रंग – पीला, भाग्यशील अंक – 9
महत्वपूर्ण व्यापारिक आपको स्वयं ही लेने चाहिये। विद्यार्थी आज अध्ययन को काफी समय देंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से काफी अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा आज दूर होने की सम्भावना है।

3. (मिथुन)
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
भाग्यशील रंग – नीला, भाग्यशील अंक – 7 मिथुन 3/7
जीवनसाथी की देखभाल करेंगे। नये विचारों को परखने के लिये अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा। समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियंत्रण पा लेंगे।

4. (कर्क)
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो5.
भाग्यशील रंग – सफेद, भाग्यशील अंक – 2
सम्पत्ति से जुड़े मामलों से आपको लाभ होगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। विद्यार्थी अध्ययन में विशेष रुचि लेंगे। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेमी जन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

5. (सिंह)
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे6.
भाग्यशील रंग – काला, भाग्यशील अंक – 9
घर का माहौल अच्छा रहेगा। किन्तु लोग आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में चूक होने की आशंका है। इसलिये पेपर्स को सावधानी से पढ़ें उसके बाद ही उस पर कार्यवाही करें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों के कपटयुक्त व्यवहार से सावधान रहना चाहिये।

6. (कन्या)
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
भाग्यशील रंग – सुनहरा, भाग्यशील अंक – 7
कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। आपके सभी कम तय समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। कोई बड़ी व्यवसायिक डील मिल सकती है।

7. (तुला)
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
भाग्यशील रंग – मैरुन, भाग्यशील अंक – 1
आज घर को पर्याप्त समय देंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है। दिन कुछ आलस्य युक्त हो सकता है।

8. (वृश्चिक)
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू9.
भाग्यशील रंग – बैंगनी, भाग्यशील अंक – 3
वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। युवाओं को जॉब सम्बन्धित कॉल आ सकती है। अपने कर्म पर विश्वास रखें। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पढ़ाई और करियर को लेकर आपको ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। नये विचारों को खुलेमन से स्वीकारें इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

9. (धनु)
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
भाग्यशील रंग – लाल, भाग्यशील अंक – 9
आज आप अपने काम से असन्तुष्ट हो सकते हैं। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होने की सम्भावना है। सम्पत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिये। अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आपको बहुत ज्यादा श्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

10. (मकर)
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
भाग्यशील रंग – सफेद, भाग्यशील अंक – 8
व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिये काफी शुभ दिन है। विवाहोच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझा लेंगे। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा।

11. (कुंभ)
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा12.
भाग्यशील रंग – गुलाबी, भाग्यशील अंक – 6
व्यापार बढ़ाने के लिये जोखिम ले सकते हैं। जल्दबाज़ी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। व्यापारिक साझेदारों पर एक तरफा भरोसा न करें। आज यदि आप धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं तो सफलता निश्चित है। अपने व्यक्तित्व को और भी विकसित करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।

12. (मीन)
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची13.
भाग्यशील रंग – भूरा, भाग्यशील अंक – 4
मित्रता प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण काम शुरु कर सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे। किसी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है।

रामाचार्य जी महाराज
(श्री धाम वृंदावन)
मो.8865094160

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना की मासिक बैठक संपन्न जनप्रतिनिधियों का किया गया सम्मान मोहगांव में 1936 से चल रही श्रीरामलीला की परंपरा, 11 दिवसीय आयोजन बना श्रद्धा का केंद्र सिरको में त्रिदिवसीय श्रीराम चरित्र मानसगान का भव्य आयोजन हुई संपन्न महासमुंद जिले में "सुशासन तिहार-2025" की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक माँ वैष्णो देवी मन्दिर कुदारीबाहरा में चैत्र नवरात्रि पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा । रोज... रामचंडी मंदिर के नीचे सुंदरमोहन स्टेडियम पर NPL(नानकसागर) कप का भव्य शुभारंभ संस्कार स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणामों की हुई घोषणा मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा... मोहभट्ठा की आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी का दिल छू लेने वाला क्षण शिशु मंदिर गढ़फुलझर मे विश्व कल्याण हेतु वैदिक रीति से यज्ञ हवन का कार्यक्रम संपन्न किया गया हिंदू नववर्ष का शुभारंभ, 8 दिन की ही होंगी नवरात्रि, जाने कलश स्थापना का मुहूर्त