पंचांग

दैनिक राशिफल 25 जुलाई, गुरुवार जानिए कैसा रहेगा आज का दिन – पं.रामाचार्य जी महाराज

मेष :- भाग्यशील रंग – मैरुन, भाग्यशील अंक – 8
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज आपको व्यर्थ बहसबाजी से बचना चाहिये। इसके कारण आपसे प्रियजन नाराज हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट में सावधानी रखें।

वृषभ :- भाग्यशील रंग – हरा, भाग्यशील अंक – 6
परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर सम्बन्धित अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इन अवसरों का लाभ भी अवश्य उठायेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्पर्क बनने वाले हैं। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी।

मिथुन :- भाग्यशील रंग – पीला, भाग्यशील अंक – 9
आज परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी। लम्बित कार्य दोबारा शुरु हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क :- भाग्यशील रंग – गुलाबी, भाग्यशील अंक – 5
महिलाओं को आज कुछ थकान महसूस होगी। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के काम में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। पैरों में दर्द और ऐंठन की शियायात हो सकती है

सिंह :- भाग्यशील रंग – भूरा, भाग्यशील अंक 7
आज आपको तनाव लेने से बचना चाहिये। बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। हित शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे।

कन्या :- भाग्यशील रंग – नीला, भाग्यशील अंक – 4
आपके लिये दिन शुभ रहने वाला है। अपने परिजनों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें। नये कार्यों की शुरुआत के लिये दिन अच्छा है। व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।

तुला :- भाग्यशील रंग – सफेद, भाग्यशील अंक – 2,7
आज आपको परिवार के साथ समय अवश्य व्यतीत करना चाहिये। नयी योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिये। अधूरा कार्य छोड़ने की प्रवृत्ति से बचें। व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बढ़ेंगी।

वृश्चिक :- भाग्यशील रंग – सफेद, भाग्यशील अंक – 2, 7
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। हृदय रोगियों को तनाव से बचना चाहिये। सिर्फ अपने काम पर ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में सम्वादहीनता न होने दें। पैतृक सम्पत्ति के विवादों को लेकर आज शान्ति बनाये रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे।

धनु :- भाग्यशील रंग – सफेद, भाग्यशील अंक – 2,7
कारोबार को लेकर की गयी यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

मकर :- भाग्यशील रंग – सफेद, भाग्यशील अंक – 2, 7
कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। धन के अभाव के कारण जो काम रुके थे, वो आज शुरू हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम सम्बन्धों में आ रही गलतफहमियाँ दूर होंगी।

कुम्भ :- भाग्यशील रंग – मैरुन, भाग्यशील अंक – 2
अधिकारियों के सामने अपनी योग्यता का परिचय देंगे। उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनी वक्तव्य शैली से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके भीतर नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा।

मीन :- भाग्यशील रंग आसमानी, भाग्यशील अंक 5
रुके हुये मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पर ज्यादा निर्भरता होना उचित नहीं है। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। व्यवसाय में व्यय होने के योग बन रहे हैं।

रामाचार्य जी महाराज
(श्री धाम वृंदावन)
मो.8865094160
6263700533

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना की मासिक बैठक संपन्न जनप्रतिनिधियों का किया गया सम्मान मोहगांव में 1936 से चल रही श्रीरामलीला की परंपरा, 11 दिवसीय आयोजन बना श्रद्धा का केंद्र सिरको में त्रिदिवसीय श्रीराम चरित्र मानसगान का भव्य आयोजन हुई संपन्न महासमुंद जिले में "सुशासन तिहार-2025" की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक माँ वैष्णो देवी मन्दिर कुदारीबाहरा में चैत्र नवरात्रि पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा । रोज... रामचंडी मंदिर के नीचे सुंदरमोहन स्टेडियम पर NPL(नानकसागर) कप का भव्य शुभारंभ संस्कार स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणामों की हुई घोषणा मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा... मोहभट्ठा की आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी का दिल छू लेने वाला क्षण शिशु मंदिर गढ़फुलझर मे विश्व कल्याण हेतु वैदिक रीति से यज्ञ हवन का कार्यक्रम संपन्न किया गया हिंदू नववर्ष का शुभारंभ, 8 दिन की ही होंगी नवरात्रि, जाने कलश स्थापना का मुहूर्त